Contact Us

Name

Email *

Message *

Wednesday, October 22, 2025

बैंकिंग नियमों पर RBI ने लोगों के सुझाव मांगे:साइबर फ्रॉड 3 दिन में बताने पर बैंक की जवाबदेही होगी, अप्रैल 2026 तक लागू होंगे नियम

बैंकिंग नियमों पर RBI ने लोगों के सुझाव मांगे:साइबर फ्रॉड 3 दिन में बताने पर बैंक की जवाबदेही होगी, अप्रैल 2026 तक लागू होंगे नियम

अगले 3-4 महीनों में आपके बैं​​क के कामकाज में कई बड़े बदलाव आने वाले हैं। RBI ने 238 बैंकिंग नियमों के ड्राफ्ट जनता के लिए जारी किए हैं। इन पर 10 नवंबर तक सुझाव मांगे हैं। RBI के पूर्व गवर्नर आर. गांधी ने कहा, ‘नियामक कानूनों में पहली बार डॉफ्ट जनता के सामने जारी करके उनसे सुझाव मांगे जा रहे हैं।’

नए नियम 2026 की शुरुआत से लागू होंगे। प्रस्तावित सुधारों के तहत साइबर फ्रॉड के मामलों में यदि ग्राहक तीन दिन में जानकारी देता है तो उसकी जवाबदेही शून्य होगी। अगर बैंक समय पर कार्रवाई नहीं करते हैं, तो उन पर ₹25,000 तक जुर्माना लगाया जा सकेगा।

चोरी या लापरवाही की स्थिति में बैंक को लॉकर किराए का 100 गुना तक हर्जाना देना होगा। सामान्य खातों की केवाईसी 10 साल में एक बार, मध्यम जोखिम वालों की 8 साल में, और उच्च जोखिम वालों की हर 2 साल में करनी होगी।

लोन ब्याज दर तय करने में एक समान फॉर्मूला लागू होगा। सभी लोन पर प्रीपेमेंट पेनाल्टी खत्म होगी। 70 वर्ष से अधिक उम्र के ग्राहकों को घर बैठे बैंकिंग सुविधा मिलेगी। इन सुझावों पर ​विचार करने के बाद 1 जनवरी से 1 अप्रैल 2026 तक ये सारे नियम लागू हो जाएंगे

20 पॉइंट में जानें... प्रस्तावित बड़े बदलाव व उनका आप पर क्या असर?

1. लॉकर चोरी/नुकसान: बैंक को किराए का 100 गुना हर्जाना देना होगा।

पहले: बैंक पर जवाबदेही ही नहीं थी।

असर: मजबूत सुरक्षा गारंटी मिलेगी।

2. क्लेम सेटलमेंट: क्लेम 15 दिन के अंदर ही निपटाना अनिवार्य होगा।

पहले: कोई समय सीमा तय नहीं थी।

असर: जल्दी समाधान मिल जाएगा।

3. साइबर फ्रॉड: ग्राहक तीन दिन में बताएं तो जवाबदेही 0, बैंक देरी करे तो 25 हजार जुर्माना।

पहले: समयसीमा नहीं थी।

असर: बैंक जवाबदेह बनेंगे।

4. KYC: सामान्य खातों में 10 साल, मध्यम में 8 साल, उच्च जोखिम में 2 वर्ष में KYC।

पहले: समय तय नहीं ​था।

असर: बार-बार से मुक्ति।

5. KYC आउटसोर्स: बैंक खुद KYC करेंगे, कोई एजेंसियां नहीं।

पहले: कई बैंक आउटसोर्स करते थे।

असर: ग्राहक डेटा अधिक सुरक्षित।

6. वरिष्ठ नागरिक बैंकिंग: 70 वर्ष से ऊपर वालों को घर बैठे सेवा देंगे।

पहले: इस पर स्पष्ट नियम नहीं था।

असर: बुजुर्गों के लिए बैंकिंग सहज।

7. लोन ब्याज फॉर्मूला: एकीकृत फॉर्मूले से ब्याज तय किया जाएगा।

पहले: बैंक अपनी दर तय करते थे।

असर: पारदर्शिता व समानता बढ़ेगी।

8. कम अवधि के लोन: 3 साल से कम के लोन भी MCLR से नीचे नहीं।

पहले: कम दर पर दिए जा सकते थे।

असर: ब्याज दरों में भेदभाव खत्म।

9. प्रीपेमेंट पेनॉल्टी खत्म: सभी लोन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

पहले: छूट सिर्फ रिटेल लोन पर थी।

असर: जल्दी लोन चुकाना आसान।

10. लोन का ब्योरा: बैंक को ब्याज, फीस, पेनाल्टी का ब्योरा देना होगा।

पहले: जानकारी अस्पष्ट रहती थी।

असर: छिपे हुए चार्ज खत्म हो जाएंगे।

11. अनक्लेम्ड जमा: दावा आते ही बैंक पैसे लौटाएगा, फिर RBI से लेगा।

पहले: राशि RBI फंड में जाती थी।

असर: जमा राशि वापसी आसान होगी।

12. लॉटरी/चिटफंड पर रोक: ऐसे खातों या ट्रांजैक्शन की मंजूरी नहीं देंगे।

पहले: लॉटरी पर कोई रोक नहीं थी।

असर: फर्जी स्कीम से सुरक्षा मिलेगी।

13. ​सिबिल अपडेट: पेमेंट/ डिफॉल्ट हर माह 15 तारीख तक अपडेट होगा।

पहले: 90 दिन की समयसीमा थी।

असर: क्रेडिट स्कोर की रिपोर्ट सुधरेगी।

14. सीज प्रॉपर्टी: जब्त संपत्तियां हर माह वेबसाइट पर अपडेट की जाएंगी।

पहले: ब्योरा सार्वजनिक नहीं होता था।

असर: ग्राहक को पूरी जानकारी मिलेगी।

15. लोन डाउनपेमेंट: ₹20 लाख से अधिक के होम लोन पर 80% मिलेगा।

पहले: सभी लोन पर सीमा 90% थी।

असर: ज्यादा डाउनपेमेंट देना पड़ेगा।

16. डिजिटल लोन: कम से कम 1 दिन का कूलिंग ऑफ पीरियड जरूरी।

पहले: कोई समय सीमा तय नहीं थी।

असर: लोन रद्द करने का वक्त होगा।

17. लोन दस्तावेज: बैंक लोन चुकाने के बाद 30 दिन में लौटाएंगे, वरना रोज ₹5,000 जुर्माना।

पहले: कोई तय सीमा नहीं थी।

असर: दौड़-भाग खत्म होगी।

18. गोल्ड लोन नीलामी: ग्राहक की उपस्थिति व शपथ पत्र अनिवार्य होगा।

पहले: कंपनियां मनमर्जी से करती थीं।

असर: निष्पक्ष नीलामी संभव होगी।

19. संपत्ति घोषणा: निजी बैंक के कर्मियों को संपत्ति का ब्योरा देना होगा।

पहले: केवल सरकारी में ही लागू था।

असर: पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ेगी।

20. संवेदनशील पदों पर छुट्टी: बैंक कर्मियों को 10 दिन की अनिवार्य छुट्टी।

पहले: सभी बैंकों में समान नहीं थी।

असर: धोखाधड़ी रोकने में मदद होगी।


Saturday, September 27, 2025

#currentaffairs #dailycurrentaffairs

 *

✍️ 𝟐𝟕𝐭𝐡 𝐒𝐞𝐩𝐭𝐞𝐦𝐛𝐞𝐫 𝐂𝐮𝐫𝐫𝐞𝐧𝐭 𝐀𝐟𝐟𝐚𝐢𝐫𝐬 𝐐𝐮𝐞𝐬𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬 ✍️*
*𝐐𝟏.* अग्निकुल कॉसमॉस द्वारा रॉकेट और एयरोस्पेस पुर्जों के लिए भारत की पहली बड़ी 3डी प्रिंटिंग सुविधा कहाँ शुरू की गयी है?
Where was India's first large 3D printing facility for rocket and aerospace components started by Agnikul Cosmos?
*𝗔𝗻𝘀:- चेन्नई / Chennai*
*𝐐𝟐.* विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 नामक भारत का सबसे बड़ा स्कूल हैकथॉन किस मंत्रालय ने लॉन्च किया है?
Which ministry launched 'Viksit Bharat Buildathon 2025', India's largest school hackathon?
*𝗔𝗻𝘀:- शिक्षा मंत्रालय / Ministry of Education*
*𝐐𝟑.* महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए किस राज्य में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गयी है?
In which state was the Chief Minister's Women Employment Scheme started to empower women economically?
*𝗔𝗻𝘀:- बिहार / Bihar*
*𝐐𝟒.* कौन सा देश ड्रोन और ड्रोन-रोधी प्रणालियों पर केंद्रित कोल्ड स्टार्ट नामक अपना सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास करने वाला है?
Which country is going to conduct its largest joint military exercise 'Cold Start' focused on drones and anti-drone systems?
*𝗔𝗻𝘀:- भारत / India*
*𝐐𝟓.* स्टैनफोर्ड और आर्क इंस्टीट्यूट किस देश में स्थित है जिसने दुनिया का पहला AI जनरेटेड जीनोम बनाया है?
In which country are Stanford and Arc Institute located that created the world's first AI-generated genome?
*𝗔𝗻𝘀:- अमेरिका / USA*
*𝐐𝟔.* जेरोम बेओटेंग किस खेल से संबंधित हैं जिन्होंने हाल ही में सन्यास ले लिया है?
Which sport is Jerome Boateng associated with, who recently retired?
*𝗔𝗻𝘀:- फुटबॉल / Football*
*𝐐𝟕.* अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव ‘उन्मेष’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
Where was the third edition of the International Literature Festival 'Unmesh' inaugurated?
*𝗔𝗻𝘀:- पटना / Patna*
*𝐐𝟖.* ग्रेटर नोएडा में शुरू किये गए उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में किस देश को भागीदार देश के रूप में शामिल किया गया है?
Which country was included as a partner country in the Uttar Pradesh International Trade Fair 2025 held in Greater Noida?
*𝗔𝗻𝘀:- रूस / Russia*
*𝐐𝟗.* नदी उत्सव के छठे संस्करण का आयोजन कहाँ किया गया?
Where was the 6th edition of the River Festival organized?
*𝗔𝗻𝘀:- नई दिल्ली / New Delhi*
*𝐐𝟏𝟎.* विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस हाल ही में कब मनाया गया है?
When was the World Environmental Health Day recently celebrated?
*𝗔𝗻𝘀:- 26 सितंबर / 26 September*
*🫠 बस 1 𝐋𝐢𝐤𝐞 ❤️ चाहिए*

स्कंदमाता के कदम आपके घर में आएं, सुख समृद्धि और खुशियां लाएं, मुसीबत और परेशानियां आंखे चुराएं, नवरात्रि के पांचवें दिन की बधाई। नवरात्रि के पांचवें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं! #navratri #स्कंदमात #follower Kuldeep Gait

 स्कंदमाता के कदम आपके घर में आएं,

सुख समृद्धि और खुशियां लाएं,
मुसीबत और परेशानियां आंखे चुराएं,
नवरात्रि के पांचवें दिन की बधाई।
नवरात्रि के पांचवें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Friday, September 26, 2025

सरकारी नौकरी:दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 552 पदों पर भर्ती; फीस 100 रुपए, सैलरी 80 हजार से ज्यादा

 

सरकारी नौकरी:दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 552 पदों पर भर्ती; फीस 100 रुपए, सैलरी 80 हजार से ज्यादा


कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली पुलिस में 552 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर तय की गई है। करेक्शन विंडो 23-25 अक्टूबर तक खुली रहेगी। एग्जाम दिसंबर 2025 / जनवरी 2026 में होंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 12वीं पास (साइंस और मैथ्स)
  • मैकेनिक-कम-ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) भी मान्य है।
  • कंप्यूटर में एक्सपर्ट जिसमें 15 मिनट में 1000 की स्ट्रोक्स इंग्लिश वर्ड प्रोसेसिंग की क्षमता होना चाहिए।
  • एम एस ऑफिस, प्रिंटिंग जैसे बेसिक कंप्यूटर फंक्शन्स का नॉलेज होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 27 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • 25,500 - 81,100 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।

फीस :

  • सामान्य, ओबीसी पुरुष : 100 रुपए
  • महिला, एससी, एसटी, पूर्व सैनिक : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • सीबीटी
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • ट्रेड/कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट
  • मेडिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन


सरकारी नौकरी:RRB NTPC ने 8,875 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी; 12वीं पास को मौका, एज लिमिट 33 साल

 

सरकारी नौकरी:RRB NTPC ने 8,875 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी; 12वीं पास को मौका, एज लिमिट 33 साल

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट के लिए कुल 5817 पद और आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट के लिए कुल 3058 पद आरक्षित किए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


Wednesday, August 27, 2025

✅ HSSC Group D Advt No. 01/2023 Category Certificate Upload Notice and Link 👇 Notice Dated 27-08-2025 ****** The link will remain active from 27.08.2025 to 29.08.2025 (11:59 PM).

 

✅ HSSC Group D Advt No. 01/2023 Category Certificate Upload Notice and Link 👇
Notice Dated 27-08-2025 ****** The link will remain active from 27.08.2025 to 29.08.2025 (11:59 PM). 
HSSC Group D Category Certificate Upload LinkUpload Link
HSSC Group D Category Upload NoticeNotice

HSSC Official WebsiteHSSC

हर घर हर गृहणी योजना (मात्र 500/- रूपए में गैस सिलिंडर प्रदान किया जायेगा)

  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने दिनांक 12 अगस्त, 2024 पवती धरती से हरियाणा तीज के अवसर पर जींद में ‘हर घर हर गृहणी योजना’...